
*बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने एनटीपीसी सीपत के सीएसआर मद से ₹11.46 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत सीपत में आयोजित समारोह में ₹5.22 करोड़ के 28 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण तथा ₹6.24 करोड़ के 12 नवीन कार्यों का भूमिपूजन किया गया।एनटीपीसी सीपत की सीएसआर योजना के तहत सीपत, जांजी, कर्रा, कौड़िया, रलिया, देवरी, रांक, गतौरा एवं लुतरा सहित नौ ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं, तालाबों के जीर्णोद्धार तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े कार्य कराए गए हैं। इनसे हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।इस अवसर पर श्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प विकास की रोशनी गांव, गरीब और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। एनटीपीसी सीपत द्वारा सीएसआर के माध्यम से किए जा रहे कार्य इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। उन्होंने कहा कि सीपत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही वास्तविक जनसेवा है। उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन को क्षेत्र के विकास में योगदान के लिए बधाई दी।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख श्री विजय शंकर दुबे सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
