रविवार शाम हास्य हर्बल योग के महिला सदस्यों द्वारा सावन सुंदरी उत्सव होटेल एमराल्ड में मनाया गया,जिसमे सर्व प्रथम गेम और टोकन के माध्यम से सावन सुंदरी का चुनाव किया गया,जिसमे क्लब की महिला सदस्य मैडम संध्या मिश्रा को उनकी काबिलियत और किस्मत के आधार पर सावन सुंदरी चुना गया! सावन सुंदरी को पूर्व सावन सुंदरी एवं आए हुए गेस्ट द्वारा ताज पहनाकर उन्हे गिफ्ट भी दिया गया,जिसमें गीत संगीत डांस चुकुकुले एवं शायरी के अलावा डिनर की व्यवस्था भी क्लब द्वारा की गयी थी !पूरे कार्यक्रम के दौरान क्लब के सभी महिला व पुरूष सदस्य उपस्थित रहे! अंत के क्लब के अध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त किया गया!