रत्नाबांधा रोड, धमतरी निवासी श्री प्रमोद भाई शाह जी का कल देहांत हो गया था। मृत्यु से पहले ही उन्होंने देहदान की इच्छा परिवारजनों के समक्ष जाहिर की थी, परिजनों ने उनकी इस इच्छा का सम्मान करते हुए, देहदान का फैसला लिया। परिवारजनों ने संस्था बढ़ते कदम से संपर्क किया। देहदान प्रभारी श्री राजू झामनानी जी ने त्वरित एक्शन लेते हुए उनका पार्थिव शरीर लखनऊ मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजने का निर्णय लिया। श्री प्रमोद भाई शाह जी का धमतरी में नेत्रदान भी कराया गया है,
एक शरीरदान से सैकड़ों बच्चे पढ़ाई कर अपने जीवनकाल में लाखों लोगों का भला करेंगे ऐसी बड़ी सोच रखने वाले शाह परिवार का संस्था हृदय से आभार व्यक्त करती है, स्व. प्रमोद भाई शाह जी को शत शत नमन करती है।
यह संस्था द्वारा कराया गया 177 वां देहदान एवं 710 वां नेत्रदान था
साथ ही कल संस्था के संजीवनी वृद्धाश्रम निवासरत श्री छोटेलाल भोई (छोटे बाबा) का भी निधन हो गया था, उनके परिजनों से संपर्क करके उनका देहदान श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, रायपुर को किया गया।
संस्था ईश्वर से प्रार्थना करती है कि छोटे बाबा को अपने चरणों में स्थान दे एवं उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे
यह संस्था द्वारा कराया गया 178वां देहदान था