खंडवा।गंगा अटल सेवा। शहर में हायर सेकेण्डरी स्कुल का परिणाम घोषित हुआ। जिसमें सिंधी समाज के पीयूष फतवानी पिता विनोद फतवानी ने कॉमर्स के सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल करते हुये 500 अंकों में से 464 अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है। पीयूष फतवानी की इस सफलता पर सिंधी समाज में हर्ष व्याप्त होकर राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी आदि सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए परिवार को बधाइयां प्रेषित की गई है।

