*महोत्सव की पूर्व तैयारियां को लेकर आयोजित हुई समाजजनों की बैठक*
*भजन गायक परमानंद प्यासी पालनपुर एवं भजन गायक राजेश कुमार उदासी कटनी के साथ होगी रामलीला, कृष्ण लीला की प्रस्तुतियां*
खंडवा।। सिंधी समाज व्दारा सिंधी कॉलोनी स्थित बालकधाम में परम पूज्य स्वामी बोदाराम बालकदास साहब की 111 वीं जयंती महोत्सव के रूप में 21 से 23 मई तक बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से बालकधाम प्रमुख स्वामी माधवदास उदासी के सानिध्य में मनाई जाएगी। इस मौके पर अनेक संतों की उपस्थिति में तीनों ही दिन विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ भंडारा आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि 3 दिवसीय जयंती महोत्सव की पूर्व त्यारियों को लेकर समाज के वरिष्ठों की मोजूदगी में एक महत्वपूर्ण बैठक बालकधाम में आयोजित हुई। श्री मंगवानी ने बताया कि मंगलवार 21 मई प्रात: 10 से 12 बजे तक भजन कीर्तन एवं पूजन आरती अरदास पश्चात होगा, वहीं 11 बजे अखंड पाठ साहिब आरंभ होगा। तत्पश्चात ध्वज वंदना होगी, इसी दिन शाम 4 बजे बाबा साहिब की मूर्ति शोभायात्रा एवं लाल साईं का बेहराणा साहब का विशाल चल समारोह देश विदेश से पधारे शिष्यों एवं संत महात्माओं की उपस्थिति में सिंधी कॉलोनी एवं टैगोर कॉलोनी के विभिन्न मार्गो से सिंध की दूलह शहनाई मधुर सुर लहरियों के साथ निकाला जाएगा। शोभायात्रा समाप्ति पश्चात मूर्ति की स्थापना आयोजन स्थल पर की जाएगी। बुधवार 22 मई को प्रातः 8 से 9:30 बजे तक आशादीवार, आरती, अरदास एवं प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक हवन यज्ञ संपन्न होगा। श्री मंगवानी ने यह भी बताया कि मुख्य आयोजन अंतिम दिन गुरूवार 23 मई को प्रातः 9 बजे से आशादीवार, आरती, अरदास एवं दोपहर 1 बजे अखंड पाठ साहिब पर भोग पश्चात भंडारा भोजन प्रसादी का आयोजित होगा। जयंती महोत्सव के पूर्व 14 मई से 20 मई गंगा सप्तमी 7 दिनों तक प्रतिदिन संध्या को शाम 6 बजे से समाज की माता बहनों द्वारा पूर्ण आस्था के साथ सुखमणि साहिब का सामूहिक पाठ वाचन हुआ।महोत्सव के दौरान तीनों ही रात 9 बजे से पालनपुर गुजरात के सुप्रसिद्ध परमानंद प्यासी पार्टी एवं कटनी के भजन गायक राजेश कुमार उदासी म्यूजिकल पार्टी के साथ रामलीला, कृष्ण लीला की प्रस्तुतियां होगी। इस दौरान सिंधी समाज के महंत स्वामी अर्जुनदास उदासी उल्हासनगर, स्वामी जयरामदास उदासी, मैहर आदि सहित अनेक रूहानी संतों-महंतों द्वारा संगीतमय गीतों भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दी जाएगी। आयोजित बैठक के दौरान पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष गेहीराम सितलानी, मोहन दीवान, नानकराम चंदवानी, मनोहरलाल सबनानी, ताराचंद जेठवानी, मेठाराम पिंजानी, गोवर्धन गोलानी, चंद्र कुमार, राजेश वाधवा, प्रदीप कोटवानी, अनिल सबनानी, रोहित आर्तवानी, शंकर आसवानी, प्रकाश आहुजा, मयूर, शंकर जेठवानी, निर्मल मंगवानी, नरेंद्र फतवानी, हरीश तलरेजा, मनोहर संतवानी, मनोहर आसवानी, शंकर दुल्हानी, रमेश थदानी, शंकर, संतोष कृपलानी, कन्हैया सहजवानी, अशोक मंगवानी, लालचंद जगमलानी, राजेश गोपानी, जयराम वाधवानी आदि समाजजनों सहित अनेक शिष्य सेवक उपस्थित थे।
