शदाणी दरबार तीर्थ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग का विशेष प्रोग्राम।   

लेखराज मोटवानी/रायपुर : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ सनातन संस्कृति और आस्था का प्रमुख केंद्र है। शदाणी दरबार सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों के  साथ  स्वास्थ्य संबंधित सेवा व अन्य सभी क्षेत्रों में मानव मात्र के कल्याण के लिए कार्यरत है। पूज्य शदाणी दरबार के पीठाधीश्वर संत श्री डॉ युधिष्ठिर लाल जी महाराज विभिन्न सेवा कार्यों को विश्व स्तर पर वृहद रूप में करवा रहे हैं। इसी कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पांच दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ख्याति प्राप्त योग प्रशिक्षिका बहन श्रीमती आकांक्षा नायक जी  व्दारा विशेष सत्र लिया गया। योग के महत्व को और सिंपल तरीके से हंसते खेलते किस तरह से योग किया जाए प्रैक्टिकली बताया गया ,एक-एक आसन करने  की सरल विधि और उसके शरीर पर होने वाले प्रभाव  और लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई। योग का जन्म हमारे देश हिंदुस्तान की धरती पर सदियों पहले हुआ इस बात पर हम सभी देशवासियों को गर्व होना चाहिए और योग ही के माध्यम से  हमारा देश एक दिन विश्व गुरु के पद पर आसीन होगा।