बिलासपुर :- समाज के इमलीपारा पर स्थित कान्यकुब्ज भवन में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि श्रीमती नलिनी पांडे एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती रितु शैलेश पांडे ,समाज की अध्यक्षा चंद्र किरण बाजपेई द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ की गई ।इसके पश्चात मुख्यअतिथि श्रीमती नलिनी पांडे का स्वागत समाज की अध्यक्षा श्रीमती चंद्र किरण बाजपेई एवं सचिव श्रीमती ममता तिवारी के द्वारा किया गया ।एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती रितु शैलेश पांडे का स्वागत कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती नमिता बाजपेई, उपाध्यक्ष श्रीमती मृदुला अवस्थी, उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन अवस्थी द्वारा किया गया कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती प्रगति शुक्ला द्वारा गणेश वंदना से की गई इसके पश्चात विशिष्ट कार्यों के लिए समाज की महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें श्रीमती सीमा मिश्रा, ममता मिश्रा, वीणा पानी दुबे एवं शेफाली मिश्रा को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया


उसके पश्चात तात्कालिक भाषण आयोजन किया गया जिसका विषय नारी शक्ति था जिसमें श्रीमती इंदु मिश्रा प्रथम रही। उसके पश्चात ज्योत्सना एवं आकांक्षा मिश्रा द्वारा नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात सुमन अवस्थी एवं उनके ग्रुप के द्वारा फाग गायन का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात मूर्खाधिराज का चयन किया गया जिसमें श्रीमती प्रीति मिश्रा मूर्खाधिराज बनी सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर के सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज की अध्यक्षा श्रीमती की चंद्र किरण बाजपेई ,सचिव श्रीमती ममता तिवारी संरक्षिका डॉक्टर आरती पांडे उषा किरण बाजपेई मीरा मिश्रा नमिता बाजपेई ,सुमन अवस्थी, मृदुला अवस्थी ,भारती दीक्षित,

रिद्धि बाजपेई ,उर्मिला तिवारी, वंदना मिश्रा ,नम्रता शुक्ला ,निधि अवस्थी, रेनू शुक्ला ,आकांक्षा मिश्रा, वर्षा अवस्थी, किरण शुक्ला,सत्यवती त्रिवेदी अंशु शुक्ला ,प्रगति मिश्रा, भावना पांडे, रीता तिवारी ,रीता दुबे बीनू तिवारी, रामानी पांडे, अंशु नेहा शुक्ला , महिमा दुबे ,अलका तिवारी ,अर्चना तिवारी ,रमा शुक्ला श्वेता अवस्थी का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती इंदु मिश्रा द्वारा किया गया कार्यक्रम में समाज की सभी महिलाओं ने हिस्सा लिया।