चन्द्र प्रकाश बाजपेयी बने जिला मुख्य आयुक्त

बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त मान. डॉ. सोमनाथ यादव जी द्वारा मान. बृजमोहन अग्रवाल जी अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छ. ग. एवं सांसद रायपुर के अनुशंसा पर श्री चन्द्र प्रकाश बाजपेयी जी को बिलासपुर जिले का जिला मुख्य आयुक्त स्काउट – गाइड नियुक्त किया गया। उनके नियुक्ति पर राज्य संगठन आयुक्त स्काउट श्री सी. एल. चन्द्राकर, जिला सचिव श्री विजय यादव, प्राचार्य श्री भूपेन्द्र शर्मा, रोवर लीडर शशांक विश्वकर्मा, रोवर यशवंत,गोपी यादव, तुषार, रेंजर प्रियंका यादव, ध्वनि हुमने आदि ने उनके निवास पर स्कार्फ पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया। राज्य मुख्य आयुक्त जी के निर्देशानुसार जिला सचिव श्री विजय यादव द्वारा नवनियुक्त जिला मुख्य आयुक्त श्री चन्द्र प्रकाश बाजपेयी जी को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।