पंचमी पर्व पर धूमधाम से दुर्गा पूजा में सम्मिलित होते हैं स्वर्णिमा कॉलोनी के श्रद्धालु

बिलासपुर:- पूरे अंचल में दुर्गा पूजन उत्सव में भक्ति की शक्ति का स्वरूप देखने को मिल रहा है।ऐसे ही एक आयोजन में स्वर्णिमा एरा कॉलोनी स्थित दुर्गा पंडाल में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है।विधि विधान से होने वाले इस पूजन कार्यक्रम में सभी मुहल्ले वासी प्रत्येक घरों से निकलकर महिलाएं,बच्चे सहित पूरे परिवार संग महाआरती में सम्मिलित होते हैं।पंडित मुकेश तिवारी और बसंत कश्यप ने बताया कि कोलकाता के बाद बिलासपुर में दुर्गा पूजन का वातावरण जबरदस्त रहता है।पुरे नगर में धूमधाम से माता रानी का पूजन अर्चन बड़े बड़े आयोजनों के माध्यम से सम्पन्न होती है।भक्तजनों की मनोकामना पूरी होती है।छोटे छोटे बच्चों में आस्था जागृत होता है।मानसिक बल मिलता है।सामाजिक एकीकरण और संगठन का भाव जगता है।सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह दिखाई पड़ता है।दिव्य सजावट के साथ दुर्गा मां की छवि श्रद्धालुओं के मन में आत्मविश्वास का संचार करती है।उपवास और देवी भजनों के माध्यम से नगरवासी बड़े भाव से नवरात्र में आराधना करते हैं।इस अवसर पर सरिता कश्यप,कविता,अंतरा,रीति,राघव ,रोमिका मुस्कान सहित समस्त जन लोक कल्याण के लिए दुर्गा पूजन में शामिल हुए