भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा  जिलाध्यक्ष विकास, महामंत्री जैकी बने


महिला शाखा का हुआ पुनर्गठन

सतना।  शहर के सिंधी समाज के सक्रिय युवा समाजसेवी विकास सुखेजा अध्यक्ष, जैकी छाबड़िया को महामंत्री नियुक्त किया गया है। वही महिला शाखा की का भी पुनर्गठन करते हुए श्रीमती सिमरन होतचंदानी अध्यक्ष, महामंत्री श्रीमती बबिता गंगवानी को नियुक्त किया गया।
भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा के प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सत्यवानी ने बताया कि राष्ट्रीय  संरक्षक विधायक श्री भगवान दास साबनानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतराम छाबड़ा, म.प्र. प्रभारी दीदी मायाबेन कोडनानी, युवा शाखा राष्ट्रीय अध्यक्ष निखिल मैथिया, राष्ट्रीय राजेश वाधवानी, प्रदेश अध्यक्ष गुलाब ठाकुर, प्रदेश महासचिव महेश ठारवानी, युवा शाखा प्रदेश अध्यक्ष मनोज पंजवानी, की सहमति  से सतना आए रीवा संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद लालवानी ने जिलाध्यक्ष अशोक चांदवानी की सहमति से युवा शाखा का जिलाध्यक्ष विकास सुखेजा, महामंत्री जैकी छाबड़िया को नियुक्त किया गया है । इस अवसर पर प्रदेश  उपाध्यक्ष सतीश सुखेजा, संभाग प्रभारी विक्रम चौधरी, युवा शाखा प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सत्यवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपीचंद कापड़ी, मनोहर आर्तानी, एवं महिला शाखा प्रदेश उपाध्यक्ष राखी होतचंदानी उपस्थित थे।
नवनियुक्त अध्यक्ष विकास सुखेजा एवं महामंत्री जैकी छाबड़ा एवं महिला शाखा की अध्यक्षा श्रीमती सिमरन होतचंदानी, महामंत्री श्रीमती बबिता गंगवानी ने सभी वरिष्ठों का आभार व्यक्त किया गया है।