बिलासपुर ! सिंधी समाज युवाओ की कमेटी सिंधी युवक समिति की जेपी बिहार,मंगला रोड में स्थित जमीन का मुआयना करने सिंधी युवक समिति के अध्यक्ष मनीष लाहोरानी के साथ समिति के संयोजक एवं संरक्षकगण अशोक बजाज, अमर बजाज, संरक्षकगण अर्जुन बजाज, मनोहर खट्वानी, कैलाश मलघानी, प्रमुख सलाहकारगण मोहन मदवानी, ओमप्रकाश मनचंदा महामंत्री अमित संतवानी, कोषाध्यक्ष मुकेश मूलचंदानी ने सम्पूर्ण जमीन का मुआयना (जायजा) लिया। सिंधी युवक समिति की संपूर्ण जमीन सही पाए जाने पर उसके आगे की रणनीति पर विचार मंथन किया गया। इस जमीन पर सर्व सिंधी समाज के हितो को ध्यान में रखते हुए परियोजनाओं पर चर्चा की गयी और! इस हेतु सिंधी समाज एवं पूज्य सिंधी 15 वार्ड पंचायतों का भी सहयोग लिया जाएगा। जल्द ही इस हेतु काम शुरू किया जाएगा।*
