
बिलासपुर। सिंधी युवक समिति द्वारा धन गुरुनानक दरबार सिंधी कॉलोनी में निशुल्क सम्पूर्ण शरीर जाँच शिविर आयोजित किया गया। सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरझक अमर बजाज के अनुसार ग्लोबल गैस्ट्रो क्लिनिक डॉ. समर्थ शर्मा जी की तरफ से निशुल्क जॉच शिविर का सफल आयोजन समिति के स्वास्थ्य विभाग प्रभारी के संजय मतलानी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया समिति के प्रचार मंत्री हरिकिशन गंगवानी के अनुसार रविवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक धन गुरुनानक दरबार, सिंधी कॉलोनी में निशुल्क जॉच शिविर में सैकड़ों लोगों ने इसका लाभ उठाया जहां सम्पूर्ण शरीर के जांच शिविर में ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, हार्ड टेस्ट, नसों की टेस्ट, हड्डियों की टेस्ट, पेट, पीलिया, कैंसर की दूरबीन द्वारा जांच इत्यादि दर्जनों जांच डॉक्टर द्वारा निशुल्क की गयी । जांच में पाई जाने वाली तकलीफों पर उनके इलाज पर होने वाले खर्चों पर सिंधी युवक समिति भी विशेष रूप से सहयोग करेगा। साथ ही गरीब परिवारों के लिए एंडोस्कोपी में भी समिति सहयोग प्रदान करेगी। आज के कार्यक्रम में सर्वश्री सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज संरक्षण के कैलाश मलघानी, मनोहर खट्वानी, सलाहकार मोहन मदवानी, ओमप्रकाश मनचंदा, समिति के अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, महामंत्री अमित संतवानी, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी संजय मतलानी, प्रचार सचिव हरिकिशन गंगवानी, लव मतलानी, सुरेश बजाज, लक्ष्मणदास संतवानी, हरीश गेहानी, रहदोमल दरियानी, किशोर संतवानी एवं सिंधी समाज के वरिष्ठ जनों साथ-साथ हमर संगवारी के प्रमुख विजय दुसेजा का विशेष सहयोग रहा ।