जगदलपुर।मसीह समाज के ऊपर हो रहे लगातार अत्याचार,उनके सवैधानिक मौलिक अधिकारों के निरंतर हनन ,गैर सवैधानिक ढंग से सरकार जिला प्रशासन द्वारा साम्प्रदायिक शक्तियों के प्रभाव में ब्लेस बस्तर महोत्सव के स्थगन आदेश के विरुद्ध एवं शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कब्रिस्तान की गंभीर माँग जैसे विषयों को लेकर आज 24 नवम्बर को दोपहर 4 बजे मिशन ग्राउंड में बस्तर के मसीह समाज विश्वासियों की विशाल आम सभा आयोजित किया गया एवं 7 सूत्रीय बिन्दुओ को लेकर समाज ने महामहिम,राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,राज्यपाल,मुख्यमंत्री,के नाम अपना ज्ञापन भी सौपा है ।
उक्त जानकारी देते हुए ब्लेस बस्तर के सलाहकार नवनीत चांद एवं मीडिया प्रभारी शेमियल नाथ, मसीह समाज की तरफ से करते हुए कहा है कि इस आम सभा मे समाज बेहतरी के लिए सभी पास्टर्स,मसीही लीडर,विश्वासीयों ने अपनी अनिवार्य उपस्थिति दी है इससे समाज मजबूत होता है।
