बेलराम जी शहडोल के पहले व्यक्ति जिन्होंने मेडिकल कालेज के लिए देहदान किया है।
शहडोल।बेलराम जगवानी जी सेवानिवृत्त व्याख्याता का बीती रात निधन हो गया है।
बेलाराम जगवानी जी का जन्म सिंध प्रांत शहर लारकाना जिला दादू में दिनांक 2 -5 -1944 को हुआ था शहडोल से अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम बैच से एम.एस.सी करने के बाद व्याख्याता के रूप में शहडोल के रघुराज हायर सेकेंडरी स्कूल में सेवाएं दी। इसके बाद जिले के अन्य स्कूलों में भी व्याख्याता के रूप में सेवाएं देते हुए पदोन्नति होकर प्राचार्य कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल पुरानी बस्ती से सेवानिवृत हुए प्रारंभिक काल से ही बेलराम जी सामाजिक सेवा,मानव सेवा से जुड़े हुए थे इसी तार तम में परिवार के सभी सदस्यों को मनाते हुए बच्चों को समझाइश देकर बेलराम जी ने देहदान का संकल्प लिया था। दिनांक 18 जुलाई 2019 को बेला राम जगवानी जी ने शहडोल मेडिकल कॉलेज में देहदान का आवेदन दिया था। 23 नवम्बर 2024 को बेलाराम जगवानी जी का स्वर्गवास हो गया है। उनके पार्थिव शरीर को आज 24 नवम्बर 24 को शहडोल मेडिकल कॉलेज में देहदान के रूप में उनके परिवार द्वारा शहडोल संभाग के प्रथम देहदान करता के रूप में दोपहर4बजे पहुँचाया गया
