*ज्ञान धारण करने से ही धनवान बनते है: बीके मंजू
बिलासपुरः प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा मे सतगुरु वार का भोग परमात्मा को स्वीकार कराया गया। बीके मंजू ने कहा कि ज्ञान सुनकर विचार मंथन करने से ही ज्ञान यथार्थ रूप मे बुद्धि मे बैठता है। जब तक ज्ञान बुद्धि मे न बैठे संस्कार परिवर्तन नही होता। इस जन्म मे परमात्मा द्वारा दिये ज्ञान को जितना धारण करेंगे उतना ही सतयुग मे हीरे, जवाहरात, रत्न आदि मिलेंगे। ज्ञान प्राप्त कर परमात्मा की निंदा कराने से पद कम हो जायेगा।
आगे कहा कि योग की शक्ति एकाग्रता है। कैसी भी हलचल वाली परिस्थिति हो मन बुद्धि को एक सेकंड मे जितनी देर चाहे परमात्मा की याद मे एकाग्र कर सके यही योग की शक्ति है। इसी स्थिति मे पुराने विकर्म भस्म होते है।
अंत मे सभी ने परमात्मा की याद मे भोग ग्रहण किया।
