
बालोद :कांकेर, बालोद, धमतरी जिला के आदिवासियों का कुंभ, प्रतिवर्ष राजा राव पठार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 मुख्य मार्ग से लगे हुए क्षेत्र में 8 दिसंबर से प्रारंभ हुआ, आदिवासी कुंभ जो 10 दिसंबर को समापन होगा। इस कुंभ में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की उपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही….
कल 9 दिसंबर के कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रहे वर्तमान में आरएसएस के सामाजिक समरसता के राष्ट्रीय प्रभारी रामलाल जी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघ चालक डा. पूर्णेन्दु सक्सेना उपस्थित रहे…
इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार के आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम मंच पर उपस्थित थे…
*आदिवासी कुंभ के लिए फंड आबंटन की मांग*
अतिथियों का स्वागत इस सम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष भानुप्रतापपुर विधानसभा के पूर्व विधायक ब्रह्मा नेताम ने अपने संक्षिप्त भाषण में अतिथियों से अनुरोध किया कि यह आदिवासी कुंभ प्रतिवर्ष होता है और अब इसमें समाज के लोग जागरुक भी हो रहे हैं और सदस्यों की संख्या भी बढ़ रही है, मंचस्थ छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री और अतिथियों से अनुरोध है कि इस आदिवासी कुंभ के खर्च के लिए छत्तीसगढ़ शासन राशि राशि का प्रावधान करें। जिससे हम यह आदिवासी कुंभ का संचालन बेहतर हो सके…
*धर्मान्तरण पर आक्रोश*
सभा को संबोधित करते हुए, रामलाल जी ने संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर संभाग सहित एवं छत्तीसगढ़ सहित देश में धर्मांतरण को लेकर आदिवासियों में जबरदस्त आक्रोश है, हमारा संगठन सभी समाज के लोगों को संगठित कर राष्ट्र प्रथम की दृष्टि से कार्य करता है, आप लोगों ने हमें आमंत्रित किया। प्रत्येक वह जायज बातों का हम समर्थन करते हैं और कंधा से कंधा मिलाकर आपके साथ खड़े रहेंगे, हमें अछूत ना समझा जावे….
*आदिवासी संस्कृति मजबूत रहे*
आदिवासियों की सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संघ चालक डॉक्टर पूर्णेन्दु सक्सेना ने कहा कि आप लोगों ने हमें आमंत्रित किया और हम लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए, हम आप लोगों का आभार मानते हैं, आदिवासी समाज उन्नति करें, अपनी संस्कृति की जड़ों को मजबूत करें, हम उनके साथ हैं। धर्मांतरण करने वाले लोग षडयंत्रपूर्वक हम लोगों और आदिवासियों एवं हिंदुओं को अपनी संस्कृति से दूर करने का षड्यंत्र कर रहे हैं हमें इससे बचना चाहिए….
आदिवासी कुंभ में उपस्थित जन समुदाय को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम और पूर्व सांसद नंदकुमार साय ने भी संबोधित किया…
*फंड आबंटन होगा*
छत्तीसगढ़ सरकार के आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम ने आदिवासी कुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रह्मा नेताम ने जो सरकार से राशि बजट में प्रावधान करने के लिए अनुरोध किया है मैं इस बात को अपने मुखिया छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष रखूंगा और अनुरोध करूंगा कि इस आदिवासी कुंभ के लिए सरकार बजट में प्रावधान करें और हम प्रावधान करेंगे…
*समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि*
राजा राव पठार के आदिवासी कुंभ का समापन कल 10 दिसंबर को होने जा रहा है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे ।
आज के इस कार्यक्रम में कांकेर जिला के विधायक आशाराम नेताम के अलावा पूर्व मंत्री रहे और विधायक विक्रम उसेंडी भी उपस्थित थे….