
सतना! सतना में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और जरूरतमंद व्यक्ति को कंबल की आज अत्यन्त आवश्यकता है और यह सभी सोचते भी है कि उन्हे कंबल बांटना चाहिए किन्तु विन्ध्य चेम्बर सोचता ही नही तुरन्त सेवा कार्य हेतु आगे आता है और आज जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के लिए कंबल प्रदान करने के साथ ही इस कार्यक्रम की शुरूआत कर दी है। उक्त बातें विन्ध्य चेम्बर द्वारा जिला चिकित्सालय प्रशासन को (भर्ती मरीजों हेतु) कंबल प्रदान करने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा कही गई। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने अपने उद्बोधन मे कहा कि जो व्यापारी और व्यावसायिक संस्था इस तरह के सेवा कार्य करते है उनके व्यापार में भी उत्तरोत्तर प्रगति होती है। चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने अपने उद्बोधन मे सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कलेक्टर सतना के सफलतम 3 वर्ष के कार्यकाल की बधाई प्रदान की और कहा कि पूरे जिले मे हमारे व्यापारियों की टीम है जहां कही भी जरूरतमंद होगे चेम्बर पदाधिकारी जाकर कंबल दे कर आयेगे।
चेम्बर महामंत्री संदीप कुमार जैन ने बताया कि विशेष सहयोग के लिए कलेक्टर साहब द्वारा श्री गुजराती समाज, रमेश गुप्ता, सेवकराम आवतवानी, संजय अग्रवाल चांदी, अमित अग्रवाल, अमित भावनानी, नन्दलाल रोहड़ा, को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सी.एच.एम.ओ. एल.के. तिवारी, सिविल सर्जन मनोज शुक्ला, चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर वाधवानी, महामंत्री संदीप कुमार जैन, मंत्री हरिओम गुप्ता, प्रिन्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शाह, पन्नीलाल चैक व्यापारी संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, रेडीमेड वस्त्र व्यापारी संघ के अध्यक्ष अशोक वाधवानी, कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु अरोरा, विनोद गेलानी, संजय अग्रवाल, दिलीप सोनी, अमित भावनानी, अग्रवाल राकेश रिन्कू, अनिल मोटवानी, विनोद गुप्ता, रोहित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सुरेश बाषाणी, केशव माखीजा, आशीष मोंगिया, रमेश गुप्ता, तरूण ठक्कर, सेवकराम आवतवानी, विक्रम चैधरी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।