श्री गुरु नानक जनरल स्टोर के संचालक स्व. श्री संतोष संतानी की सुपौत्री,श्री पीयूष संतानी की सुपुत्री कु. आराध्या संतानी ने कोलकाता में भारत संस्कृति उत्सव भारत संस्कृति यात्रा द्वारा संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन 26 से 30 दिसम्बर तक किया गया जिसमें कोरबा की आराध्या संतानी ने अपने गुरु श्री रणजीत नायक केकुशल मार्गदर्शन में क्लासिकल नृत्य में प्रथम स्थान एवं सेमी क्लासिकल नृत्य में प्रेसिडेंट अवार्ड प्राप्त कर कोरबा एवं संतानी परिवार का गौरव बढ़ाया है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी आराध्या संतानी ने अनेकों पुस्कार प्राप्त कर कोरबा को गौरवान्वित किया है। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा आराध्या की इस उपलब्धि पर उन्हें एवं संतानी परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित करती है एवं आराध्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
