रायपुर : राजधानी में निगम चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है, रायपुर नगर निगम को अब सामान्य वर्ग की महिला के लिये आरक्षित कर दिया गया है, जिसके लिये एक योग्य उम्मीदवार की आवश्यकता है, जिसको लेकर दावेदारियां भी शुरू हो गई है। ऐसे महापौर पद के लिये सामान्य महिला वर्ग से राशि बलवानी का नाम प्रबल दावेदारी के लिये आगे आ रहा है। राशि बलवानी एक जाना – पहचाना नाम है, जिसमें राज्य सरकार की योजनाओं को जन- जन तक पहुँचाने में उन्होंने अथक परिश्रम किया है। लगातार वह सिन्धी काउंसिल ऑफ़ इंडिया के बैनर तले अपने काम करती रही है, सिन्धी काउंसिल ऑफ़ इंडिया से जुड़कर राशि बलवानी ने मानव सेवा के अनगिनत कार्य किये है, जिसके अंतर्गत गरीबों को कम्बल बाँटना हो, गरीब जरूरतमंद की मदद करनी हो। भाजपा सरकार की योजनाओं को लेकर आम आदमी को लाभ दिलाना, जिसमें आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन, पीएम आवास योजना, राशनकार्ड बनवाना, नवीनीकरण जैसी योजनाओं को आम आम जनता तक पहुँचाने का भरसक प्रयास किया है। उनके कामों से आम लोगों में उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है। जिसके कारण उनके महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आम जनता भी उन्हें पसंद करती है, जिसके कारण वह राजधानी के महापौर पद के प्रत्याशी के लिये एक प्रबल दावेदार है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
