9 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री साय चालिहा महोत्सव में होंगे शामिल

सिन्धु तीर्थ श्री सिन्धु अमरधाम आश्रम, चकरभाठा बिलासपुर के पीठाधीश सन्त साईं लालदास साहब का चालीस दिवसीय मौन व्रत चालीहा महोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
2 दिसंबर 2024 से प्रारंभ हुए इस महोत्सव के अंतर्गत श्री सिन्धु अमरधाम आश्रम, झूलेलाल मन्दिर चकरभाठा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के साथ साथ देश भर के विभिन्न नगरों में भक्तिमय कार्यक्रम , धुनी, सत्संग प्रवचन, आयोजित किए जा रहे हैं।
श्री सिन्धु अमरधाम आश्रम में इस महोत्सव के शुभ अवसर पर अनेक सन्त महात्माओं, विशिष्ट जनो का आगमन हो रहा है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से साईं वसण शाह दरबार से सन्त साईं कालीराम साहब, शदाणी दरबार रायपुर से साईं युधिष्ठिर लाल साहब,शिवशांति आश्रम लखनऊ से साईं हरीशलाल साहब,
अहमदाबाद सेपूज्य जगदीश भाई साहब, शिवधारा आश्रम अमरावती से पूज्य सन्त डाक्टर संतोष,सतना से सन्त साईं पुरुषोत्तम लाल साईं, मुंबई से सोनू साईं,आदि सन्त महात्माओं का शुभागमन होगा।
इस अवसर पर 5 जनवरी को श्री सिन्धु अमरधाम आश्रम झूलेलाल मन्दिर में पहली बार श्री खाटू श्याम दरबार सजाया जाएगा। इस अवसर पर वृंदावन के सुप्रसिद्ध भजन गायक पारस लाडला द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी।
6 जनवरी से विशेष पूजा उत्सव श्री पंजड़ा साहब प्रारंभ होंगे एवं समापन 10जनवरी को होगा ।
पंजड़ा साहब में विशेष रूप से भजनों की प्रस्तुति देने हेतू 8 जनवरी को वृंदावनधाम से प्रसिद्ध भजन गायिका निकुंज कामरा का आगमन होगा , साथ ही दिल्ली से लता लालवानी, अजमेर से लवी भगत मुंबई से असीम सिधवानी, दीपेश वलेचा का आगमन होगा। विशेष

9 जनवरी वृंदावन धाम से भागवत प्रभु का शुभागमन होगा। रात्रि 10 बजे से भागवत प्रभु जी के दर्शन एवं प्रवचन का लाभ संगत को प्राप्त होगा। 9 जनवरी दोपहर 2 बजे को चालीहा महोत्सव में सम्मिलित होने हेतू छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ,विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक, पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह ठाकुर, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला का आगमन होगा