
प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। 14 जनवरी को मकर संक्राति के दिन भक्तों की भीड़ जुटी। 2 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने डूबकी लगाई। वहीं कुंभ में टेक से लेकर ग्लैमरस की दुनिया से जुड़ीं हस्तियां आस्था में डुबी हुई हैं।
रील्स की दुनिया में कुंभ से एक और वीडियो साध्वी हर्षा रिछारिया का वायरल हो रहा है। जिसमें गले में रुद्राक्ष और फूलों की माला और ललाट पर तिलक लगाए दिख रही हैं। उन्होंने बताया, “मैं उत्तराखंड से हूं और आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हूं।एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “मैंने जो कुछ भी करने की जरूरत थी, उसे पीछे छोड़ दिया और इस मार्ग को अपनाया।इस फोटो में साध्वी हर्षा रिछारिया गले में रुद्राक्ष और फूलों की माला और ललाट पर तिलक लगाए दिख रही हैं। –
उन्होंने बताया कि वे परम पूज्य गुरुदेव से डेढ़ साल पहले मिली थीं, जिन्होंने उन्हें बताया कि भक्ति के साथ-साथ अपने काम को भी संभाला जा सकता है, लेकिन साध्वी बनने के बाद उन्होंने खुद से फैसला लिया कि वे अपने पेशेवर जीवन को छोड़कर पूरी तरह से भक्ति में लीन रहेंगी। उनका मानना है कि इस फैसले से वह पूरी तरह खुश हैं और उनका मार्गदर्शन उन्हें संतुष्टि देता है।आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंदगिरी महाराज की शिष्या बनकर उनके मार्गदर्शन में अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू की।