मुख्य अतिथि रहे गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह।

रायपुर कर्चुलियान –जनपद कार्यालय रायपुर कर्चुलियान में 55 परिवारों को भू स्वामित्व वितरण माननीय विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह जी के कर कमलों से वितरित किया गया। और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपस्थित जन समूह को दिखाया गया।
कार्यक्रम में कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तहसीलदार रायपुर कर्चुलियान विनय मूर्ति शर्मा,नायब तहसीलदार दिलीप श्रीवास्तव,सीईओ जनपद संजय सिंह,विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल यादव,जनपद अध्यक्ष सुमन साकेत,मण्डल अध्यक्ष अभिषेक सिंह,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र अग्निहोत्री,जनपद सदस्य रमाकांत त्रिपाठी नाहर,रामनारायण सिंह,भाजपा के वरिष्ठ नेता जमदग्नि शर्मा,नृपेन्द्र सिंह,
गोविंदगढ़ मण्डल के अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी,नागेन्द्र सिंह छोटू पूर्व सरपंच गीतांजलि मिश्रा,सरपंच रायपुर शुभकरण दाहिया,अनूप कुशवाहा एड. कुंदेश्वर, सरपंच अजय तिवारी सहित राजस्व निरीक्षक और पटवारी उपस्थित रहे।