राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 78वीं पूर्ण तिथि पर कांग्रेस कार्यालय उर्रहट में शहर और ग्रामीण अध्यक्ष के द्वारा एक संगोष्ठी


रीवा। जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 78वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता एवं महापौर अजय मिश्रा व शहर अध्यक्ष लखनलाल खण्डेलवाल की विशेष उपस्थिति मे कांग्रेस कार्यालय मे एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी उपस्थित कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी अमर रहे के गगनभेदी नारों के साथ उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संगोष्ठी में उपस्थित कांग्रेस जनों को सम्बोधित करते हुए इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी न केवल भारत ही वरन् वह विश्व के महानतम् विभूतियों में से एक थे, आज सौ से अधिक देशों के प्रमुख चौराहों पर गांधी जी की प्रतिमाएं स्थापित है जो इस बात का द्योतक है कि इन सारे राष्ट्रो ने उनके सत्य, अंहिसा एवं परोपकार के उपदेशो को अंगीकार किया है, और यह भी माना है कि गांधी जी के विचारों का अनुशीलन कर विश्व मंे शांति स्थापित की जा सकती है। उन्होंने राष्ट्रपिता के अनेको दृढ़संकल्पों का उदाहरण देते हुए उपस्थित सभी कांग्रेस जनों को उनके सिद्धांतों पर चलने की सलाह दी। साथ ही कहा कि यदि हम कांग्रेस पार्टी को पुनः स्थापित करना चाहते है तो गांधी जी के विचारों को अपने जीवन मंे आत्मसात करना होगा, सभी कांग्रेस जन निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आज इस अवसर पर संकल्प लें। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए महापौर अजय मिश्रा बाबा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को एक संस्था के रूप मे निरूपित किया और कहा कि गांधी जी एक विचारधारा थे, उनकी विचारधारा को आत्मसात कर भाजपा के षड़यंत्रों को दूर करना है। श्री बाबा ने कहा कि वह सनातन धर्म के पुजारी थे आज जो सनातन का पाठ लोगों को पढ़ा रहे है वह सत्य में सनातनी है ही नही। केवल आम जन को गुमराह कर सत्ता में में बने रहने का ही उनका लक्ष्य हैं। शहर अध्यक्ष लखनलाल खण्डेलवाल ने बापू के तीन सिद्धांत सत्य, अंहिसा एवं परोपकार का अनुशीलन करने की सभी को सलाह दी तथा कहा कि इन सिद्धांतों का पालन करने से ही देश प्रगति के रास्ते पर जा सकेगा। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण तिवारी ने किया। अंत मे प्रयागराज महाकुंभ मंे काल-कबलित हुए श्रद्धालुओं एवं युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जुबैर खान पिं्रसू के असामयिक निधन पर 02 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक विद्यावती पटेल, शीला त्यागी, कविता पाण्डेय, रमाशंकर सिंह पटेल, गिरीश सिंह, शिवप्रसाद प्रधान, गोविंद दास तिवारी, डॉ. अरूणा तिवारी, बबिता साकेत, पूर्व,जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू लता तिवारी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्याम किशोर मिश्राशत्रुघ्न सिंह सलैया, सज्जन पटेल, वसीम राजा, मानवेन्द्र सिंह नीरज, गिरिजेश पाण्डेय, बृजेन्द्र शुक्ला, मुस्तहाक खान, अनिल तिवारी, मोहम्मद रफीक अंसारी, उमेश सिंह, इन्द्रमणि सिंह, बृजवासी प्रसाद मिश्रा, शिवबालक पाण्डेय, तारा त्रिपाठी, पंकज उपाध्याय, अनूप सिंह चंदेल, नरेश गुप्ता, डॉ. विमल दुबे, शहीद मिस्त्री, ममता सिंह, अर्चना द्विवेदी, शहीदा बेगम, लक्ष्मी सिंह परिहार, राम प्रकाश तिवारी डैडू, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, पद्मदीप शुक्ला, नरेन्द्र सिंह तिवारी, अखिलेश द्विवेदी, सुरेश वर्मा, अशोक पटेल झब्बू, अकरम अंसारी, गुले अहमद, अमित चतुर्वेदी, के.पी. सिंह., जी.पी. त्रिपाठी, महेन्द्र मिश्रा, सुशील बढौलिया, प्रिंस मिश्रा, रविसुमित सिंह, प्रमोद कुमार पटेल पी.डी., राजेश मिश्रा बब्बू, प्रदीप अवस्थी, अमित अग्निहोत्री, रईश खान, हिम्मत द्विवेदी, राजेश तिवारी पप्पी, रामराज सिंह, राजेन्द्र तिवारी, भोले प्रसाद दुबे, मनोज पटेल, जयप्रकाश श्रीवास्तव, एस.बी. पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, अनवर अंसारी, भीमसेन पाण्डेय, संस्कार त्रिपाठी, विजय लक्ष्मी मिश्रा, लल्लू सिंह यादव, उदित नारायण मिश्रा, सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहें।