बिलासपुर। शहर में घर और दुकान की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अब बेहतरीन मार्बल, ग्रेनाइट और टाइल्स की बड़ी रेंज बसंत ग्रेनाइट में उपलब्ध है। यहां ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले मार्बल, ग्रेनाइट, राजीम पत्थर और टाइल्स थोक एवं चिल्लर दोनों दरों में किफायती कीमत पर मिल रहे हैं।
दुकान संचालक अशोक पंजवानी ने बताया कि बिलासपुर में सिंधी समाज के एकमात्र व्यापारी के रूप में वे ग्रेनाइट, मार्बल, राजीम पत्थर और टाइल्स की बेहतरीन क्वालिटी ग्राहकों को उपलब्ध करा रहे हैं। यहां राजस्थान और साउथ इंडिया के उच्च गुणवत्ता वाले पत्थर की आकर्षक वैरायटी भी उपलब्ध है, जो कम कीमत में ग्राहकों को दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए यहां घर और दुकान में स्थापित करने के लिए सुंदर मार्बल के मंदिर भी उपलब्ध हैं, जिनकी डिजाइन और कीमत दोनों ही ग्राहकों को पसंद आ रही हैं।
व्यापारी अशोक पंजवानी के अनुसार पिछले तीन वर्षों से वे इस व्यवसाय में लगातार आगे बढ़ रहे हैं और ग्राहकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। दुकान में अलग-अलग रंगों और डिजाइन में मार्बल व ग्रेनाइट की शानदार रेंज मौजूद है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार चयन कर सकते हैं।
उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि एक बार अवश्य दुकान पर आकर गुणवत्ता और वैरायटी को देखें, जहां मजबूत, टिकाऊ और किफायती सामग्री उपलब्ध कराना ही उनका उद्देश्य है।
📍 पता: रायपुर रोड, होटल शिवा इन के पास, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)