
रायपुर : वार्ड 57 पं. भगवती चरण शुक्ल वार्ड से भाजपा के पार्षद उम्मीदवार अमर गिदवानी को लगातार भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है, जगह – जगह आम जनता द्वारा उनका स्वागत सत्कार किया जा रहा है, सभी आम लोगों ने अमर गिदवानी की जीत की उम्मीद लगा रखी है, वे लगातार उन्हें अपना पूर्ण समर्थन भी दे रहे है, कल 31 जनवरी को उन्होंने बैरन बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया जिसमें उनके कई साथीगण भी सम्मिलित थे, सभी क्षेत्रों में उन्हें आम जनता का भरपूर प्रतिसाद मिला। अब उसी प्रचार की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुये वार्ड 57 पं. भगवती चरण शुक्ल वार्ड से भाजपा के पार्षद उम्मीदवार अमर गिदवानी आज वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे, जिनमें कटोरा तालाब, पंजाबी कॉलोनी, डॉक्टर फ़रिश्ता गली एवम् आसपास के क्षेत्र शामिल है। अपने सहयोगियों के साथ जनता के बीच जाकर अमर गिदवानी को काफी बल मिला है, उन्होंने कहा है कि जिस तरह जनता उन्हें प्यार और सम्मान दे रही है, उसी उनकी जीत तय है, इसको लेकर उन्होंने काफी उत्साह दिखाया।
महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA