
रायपुर : जनता के बीच आज अमर गिदवानी के साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल और महापौर उम्मीदवार मीनल चौबे भी प्रचार में शामिल होंगी। आज का प्रचार अभियान नेताजी चौक से शुरू होगा और कटोरा तालाब होते हुये न्यू राजेन्द्र नगर की तरफ जायेगा। वार्ड 57 के भाजपा प्रत्याशी आज उपरोक्त क्षेत्रों में अपना सघन प्रचार करेंगे, इस अवसर पर उनके साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। अमर गिदवानी लगातार आमजन से मुलाकात कर रहे है और उन्हें हर संभव मदद और विकास का भरोसा दिला रहे है, सरकार की योजनाओं का लाभ भी उन्हें बता रहे है। वहीँ हर गली और बस्ती में आम लोग उनका स्वागत सत्कार भी कर रहे है। उन्हें लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। साथ विपक्षी उम्मीदवार के खिलाफ क्षेत्रिय लोगों ने अपनी नाराजगी भी जताई है, उनके महापौर रहते हुये आम लोगों पर यूजर चार्ज जबरदस्ती थोपा गया है। आम लोगों का कहना है, जनता संपत्ति कर साफ़ सफाई और निगम कार्यों के लिये देती है, ऐसे में सफाई के नाम पर यूजर चार्ज क्यूँ लेना। वहीँ इस कार्यक्रम में वार्ड भ्रमण के दौरान अमर गिदवानी के साथ रहेंगे साथ चन्दर देवानी, अप्पू वाडिया, राजकुमार मनवानी, दुर्गा बजाज, राजकुमार पंजवानी, अनिल जगवानी भी शामिल होंगे।