
श्री सच खंड धाम उदासीन सनातन मंदिर रीवा से स्वामी स्वरूप दास जी के मार्गदर्शन में जो सनातन धर्म यात्रा रामलला मंदिर अयोध्या और प्रयागराज महाकुंभ यात्रा के लिए गई थी वह आज दिनांक 13 फरवरी को सकुशल वापस लौटी,
विगत 9 फरवरी को यह यात्रा बस द्वारा सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष सरदार प्रहलाद सिंह जी वह महासचिव शंकर साहनी जी द्वारा दिनांक 9 फरवरी को रात्रि 11:00 बजे सिंधु भवन एस एफ चौराहा से भगवा ध्वज लहराकर यात्रा को गंतव्य के लिए रवाना किया गया ।
यात्रा प्रथम चरण में अयोध्या पहुंची जहां एस.एस.डी धाम सांई जगत राम दरबार अयोध्या पहुंची जहां साईं नितिन लालजी वह पंचायत के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वामी स्वरूप दास जी एवं सभी दर्शनार्थियों का स्वागत किया यात्रियों का जत्था भंडारा प्रसाद एवं रात्रि विश्राम दरबार में ही हुआ अगले दिन सुबह सभी दर्शनार्थी अयोध्या में सरयू नदी के रामघाट में सभी ने स्नान किया तत्पश्चात रामलला दरबार के दर्शन हुए और सभी दर्शनार्थियों का मन प्रफुल्लित हो गया और यात्रा की सारी थकान स्वमेव ही दूर हो गई
रामलाल के दर्शन के पहले स्वामी स्वरूप दास के पुत्र हर्षित उदासी ने दर्शन के उपरांत ही अन्न ग्रहण करने और चरण पादुका पहनने का जो संकल्प लिया था वह पूर्ण किया दर्शनार्थियों ने राम लला के दर्शन के बाद हनुमानगढी,कनक भवन के दर्शन किए और अयोध्या शहर के प्रमुख स्थान जैसे लता मंगेशकर चौक की शोभा को भी सभी यात्रियों ने देखा
अयोध्या शहर में साइन नितिन लाल जी और उनके दरबार के शिष्य पंचायत के अध्यक्ष राजकुमार मोटवानी की और ओमप्रकाश ओम जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ
उसके बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुई कल 12 फरवरी माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सभी ने मां गंगा का पवित्र स्नान किया और अपने परिवार समाज और देश की प्रगति की मां गंगा से कामना की
मां गंगा को चुनरी व श्रृंगार अर्पित कर आरती परम श्रद्धेय महामंडलेश्वर स्वामी हंस राम जी महाराज(भीलवाड़ा)के परम शिष्य सांई गोविंद राम,ब्रह्मचारी कुणाल द्वारा आरती पूजन संपन्न कराया गया,तत्पश्चात सतना शहर के श्री संत धाम जी के महंत स्वामी ईश्वर दास जी महाकुंभ में स्थित पंडाल में भंडारा प्रसाद ग्रहण किया जिसमें उनके विशेष परम प्यारे शिष्य सांई ओंम उदासी और परम सेवक मूलाराम, किशोर एवं सभी उनके भक्त जनों ने हमारी यात्रा में आए हुए सभी भक्तजनों का तहे दिल से स्वागत एवं सेवा सत्कार किया, महंत साईं ईश्वर दास जी के दर्शन उपरांत यात्रा वापस रीवा शहर के लिए रवाना हुई! इस सनातन यात्रा में मुख्य रूप से स्वामी स्वरूप दास जी के अलावा, पूज्य माता जी,गुलाब साहनी हरीश वाधवानी महेश हीरवानी मुकेश हीरवानी, प्रहलाद चेलानी दादा भागचंद, लोकू मोटवानी, अशोक झांमनानी, श्याम ग्वालानी, हर्षित उदासी,बब्बू वाटवानी ,गौरव बजाज ,सुरेश मखीजा ,राम परदेसी ,महेश साहनी ,संजय आहूजा ,सहित समाज के वरिष्ठ जन महिलाएं और अनेक युवा शामिल हुए ।
यात्रा के सकुशल संपन्न होने पर
रीवा सिंधी सेंट्रल पंचायत सहित समाज की कई सामाजिक संस्थाओं ने शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित की!