परम पूजनीय बाबा गुरमुख दास साहेब जी का 78 वै अवतरण दिवस महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर निशुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन 26 फरवरी दिन बुधवार को झूलेलाल मंदिर झूलेलाल नगर चक्करभाटा में किया जाएगा इस अवसर पर आज 18 फरवरी को सभी सेवादारियों की एक बैठक का आयोजन की श्री झुलेलाल मंदिर चक्करभाटा में किया गया था जिसमें सेवादारी प्रकाश जैसवानी के द्वारा होने वाले सामूहिक विवाह का आयोजन के बारे में विस्तार से सभी सेवादारियों को जानकारी दी वह कौन सा, सेवादारी को क्या-क्या काम करना है उसकी जिम्मेदारी दी गई और आने वाले सभी बारातियों का दूल्हा, दुल्हन का अन्य मेहमानों का स्वागत सत्कार कैसे किया जाएगा बारात कहां से कहां निकाली जाएगी खानपान की क्या व्यवस्था है रहने की क्या व्यवस्था है

वह उपहार के रूप में देने वाले सामान कौन-कौन से हैं इन सब के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई सभी सेवादारियों को जिम्मेदारी दी गई संत सांई लाल दास जी ने सभी उपस्थित सेवादारियों को कहा कि जिस तरह हर वर्ष की तरह मंदिर में होने वाले सभी आयोजनों में आपका सहयोग रहता है और जीस तरह आप तन मन धन से सेवा करते हैं यह बहुत ही साहरनीय कार्य है वह आप सभी के प्रयासों से अभी तक जितने कार्यक्रम हुए हैं सभी सफल हुए हैं आज की बैठक का उद्देश्य यही है कि 26 तारीख को होने वाले सामूहिक विवाह के आयोजन में किसी भी तरह की कमी ना रह जाए और यह विवाह हमारे घर का है यही सोचकर हमें कार्य करना है जैसे भगवान झूलेलाल हमारे हैं तो हम भी उनकी संतान हैं

और हमारे घर में ही हमारे भाइयों का शुभ विवाह होने जा रहा है तो सभी अपनी जिम्मेदारियां का जिस तरह अभी तक निर्वाह करते आए हैं आगे भी करते रहेंगे और किसी भी संस्था या व्यक्ति को सेवा देनी हो या कोई उपहार देना हो तो वह मंदिर के सेवादारी प्रकाश जेसवानी से संपर्क कर सकते हैं

बैठक के आखिर में प्रसाद वितरण किया गया आए हुए सभी सेवादारीयो के लिए भोजन की व्यवस्था की गई आज के इस बैठक में छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के कई शहरों से सेवादारी उपस्थित हुए और जो नहीं आ सके हैं उनको सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी गई है आज के इस बैठक का आयोजन बाबा गुरमुख दास सेवा समिति चक्करभाटा के द्वारा किया गया