बिलासपुर :- स्वास्थ्य शिक्षा व महिला स्वालंबन के लिए विगत वर्षों से अनवरत जागरूकता अभियान चलाने वाली संस्था सेवा एक नई पहल की ओर से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चिचिरदा के छात्र- छात्राओं को कम्प्यूटर सिस्टम भेंट करती हुए संस्था की संयोजिका श्रीमती रेखा आहुजा जी ने कहा कि शिक्षा से आत्म निर्भरता बढ़ती है और आत्म निर्भर महिला ही कालांतर में स्वस्थ परिवार और समाज निर्माण के दायित्व को भली भांति निर्वहन कर सकती है । श्रीमती रेखा आहुजा ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी कैसे करें इसकी चर्चा भी की। कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए शिक्षक श्री सुशील चौरसिया जी ने सेवा एक नई पहल के कार्यों का विस्तार से वर्णन करते हुए छात्र छात्राओं से आग्रह किया कि आप भी संस्था से जुड़ कर मानव सेवा का संकल्प ले ~ आगंतुक अतिथियों द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों में कॉपी पेन मिष्ठान वितरण पश्चात् शाला की प्राचार्या एस आर हनिफी जी ने संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी , महेंद्र माखीजा , अरुण चौधरी व सिमरन तलरेजा , नीलम जैन, रेणु मूंदड़ा , मुकेश शाह के साथ साथ सहयोगी शिक्षक गण तथा शाला स्टॉफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं आशा करती हूं कि आज की इस भेंट से छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन होगा और उनकी शिक्षा के स्तर में सुधार के साथ साथ जनरल नालेज में वृद्धि होगा जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में आसानी से सफलता मिलेगी।