*दुआएं कमाने के लिये समाने की शक्ति श्रेष्ठ खजाना है: बीके मंजू
बिलासपुरः प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा मे पाजिटिव थिंकिंग की क्लास चल रही है।बीके मंजू ने कहा कि वर्तमान समय सबसे श्रेष्ठ कमाई है दुआएं कमाना। लक्ष्य रखे दुआएं दो, दुआएं लो। भले ही सामने वाले का व्यवहार कितना भी नकारात्मक हो पर हमारे दिल से उनके प्रति हमेशा दुआयें निकले। इसके लिये समाने की शक्ति का स्टाक भरपूर होना आवश्यक है। अगर हम दुसरो की कमी कमजोरियों को समा नही पायेंगे तो हर परिस्थिति मे दुआएं निकल नही सकती। ब्रह्मा बाबा दुआएं कमाने मे पहले नम्बर पर रहे। सबसे ज्यादा विरोध ब्रह्मा बाबा का हुआ, पर अपोजीशन पर विजय प्राप्त कर वे पहला पोजीशन लेने वाले बने।
आगे कहा कि परचिन्तन, परदर्शन, परमत के तीनो पर(पंख) को काटकर परोपकारी बनो तो परमात्मा की विशेष मदद मिलेगी।
