( विजय वर्मा को , विजय भा् बनाने वाले सांई जी हैं)
श्री झूलेलाल मंदिर झूलेलाल नगर चक्करभाटा के संत लालदास जी के द्वारा पार्षद विजय भा् व समाज अन्य पार्षदों का किया गया सम्मान , चुनाव में विजय श्री प्राप्त करने के बाद प्रथम बार संतलाल दास जी से मुलाकात की आशीर्वाद लिया सभी पार्षदों ने जिसमें विजय भा् ने कहा कि सांई जी के आशीर्वाद से विगत चौथी बार में पार्षद बना हूं और मेरी धर्मपत्नी नगर पालिका बोदरी की

अध्यक्ष बनी है मेरे मित्रगण भी पार्षद बने हैं विजय वर्मा को विजय भा् बनाने वाले सांई जी हैं और जब से विजय भा् बना हूं तब से एक बार भी चुनाव नहीं हरा हूं यह सब सांई जी का आशीर्वाद है झूलेलाल भगवान की कृपा है हमारे ऊपर कि हम धर्म नगरी के निवासी हैं , यह ऐतिहासिक जीत सांई जी के आशीर्वाद के बिना नहीं मिलती बोदरी की जनता व समाज के लोगों का हमेशा रिणी रहूंगा कि उन्होंने इतिहास बनाने का मौका मुझे दिया और जो भरोसा और विश्वास इस विजय भा् पर किया हैं उस भरोसे और विश्वास को हमेशा कायम रखूंगा और बोदरी के हर एक व्यक्ति का हर गली मोहल्ले का कार्य होगा एक नया बोदरी बनाएंगे इस धर्म नगरी चकरभाठा को झूलेलाल नगर बनाएंगे

सभी के आशीर्वाद से सहयोग से मार्गदर्शन से कार्य किए जाएंगे जैसे जल सबके लिए होता है उसी तरह यह विजय भा् सबका है