
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रीवा शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में भव्य समारोहों का आयोजन किया जाएगा।साथ ही बैजू धर्मशाला से पचमठा तक शिवजी की बारात निकाली जाएगी।पर्व के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्यपालिक दण्डाधिकारी तैनात किए गए हैं।इस संबंध में अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों की जिम्मेदारी एसडीएम हुजूर वैशाली जैन को सौंपी गई है।इसके तहत विभिन्न मंदिर परिसरों में *अधिकारियों की तैनाती की गई है।* तहसीलदार हुजूर शिवशंकर शुक्ला पचमठाधाम मंदिर।नायब तहसीलदार तेजपति सिंह कोठी कंपाउंड शिव मंदिर।नायब तहसीलदार विन्ध्या मिश्रा महामृत्युंजय मंदिर किला परिसर।नायब तहसीलदार वेदवती सिंह चिरहुला मंदिर परिसर।नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला को शिव बारात के साथ सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।ये सभी अधिकारी सुबह 6 बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक तैनात रहेंगे।अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने अधिकारियों को पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।ताकि महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।