
कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की।अधिकारियों को निर्देश दिए कि 50 दिन से अधिक समय से लंबित सभी शिकायतों का अगले सात दिनों में निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।जनवरी और फरवरी माह की शिकायतों के समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा।कलेक्टर ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।पीएचई विभाग खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराए और जल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करे।जल निगम नलजल योजनाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित करे।ऊर्जा विभाग बिजली बिल और आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों को एक सप्ताह में हल करे।खाद्य स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास वन श्रम और ग्रामीण विकास विभाग लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर विशेष ध्यान दें।कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जनवरी माह की ग्रेडिंग में डी और सी श्रेणी में आने वाले विभागों के प्रमुखों की एक वेतनवृद्धि रोकी जाएगी।अपर कलेक्टर को संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।गुढ़ उद्वहन सिंचाई परियोजना में मोटरपंप खराबी के कारण प्रभावित पानी आपूर्ति को तुरंत बहाल करने के लिए जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए गए।महाप्रबंधक सहकारी बैंक को धान उपार्जन की राशि का भुगतान दो दिवस में पूरा करने के आदेश दिए गए।कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का डेटा 28 फरवरी तक समग्र आईडी पोर्टल पर अपडेट कराने के निर्देश दिए।यदि समय पर अपडेट नहीं हुआ,तो संबंधित कर्मचारी और कार्यालय प्रमुख का वेतन रोका जाएगा।जिला पंचायत सीईओ को सीएम हेल्पलाइन मामलों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश।आदर्श ग्राम योजना के तहत वितरित राशि का दो दिनों में उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का आदेश।सभी कार्यालयों को अधिकारियों व कर्मचारियों की ईमेल आईडी दो दिनों में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश।समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन और खाद्यान्न वितरण को व्यवस्थित करने पर जोर।उद्योग विभाग को औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए भूमि आवंटन में तेजी लाने के निर्देश।बैठक में नगर निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे,जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर,संयुक्त कलेक्टर पी.के.पाण्डेय सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।