बिलासपुर :- साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर इकाई के द्वारा विगत एक सप्ताह से शुकराना दिवस मनाया जा रहा था प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शुकराना दिवस के अवसर पर कई दान पुण्य के कार्य किए गए आज सप्ताह के आखिरी दिन सेंटर राम वावेली स्थित में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया कार्यक्रम संध्या 5:30 बजे आरंभ हुआ 7:00 बजे समापन हुआ कार्यक्रम की शुरुआत दादा वासवानी दादा जयपुर वासवानी जी के फोटो पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रजवलित करके की गई, इस अवसर पर मशहूर गायक, देवेंद्र गोस्वामी के द्वारा अपनी मधुर आवाज में दादा के भक्ति भरे भजन व गीत गाए जिसे सुनकर उपस्थित सभी भक्तजन भाव विभोर हो गए इस अवसर पर डॉ रमेश कलवानी, नानक पंजवानी, सपना कलवानी, चित्रा पंजवानी, ने भी एक-एक भजन दादा के नाम का गाया, टीवी के माध्यम से दादा का संदेश भक्तों को सुनाया गया जिसमें दादा कहते हैं जीवन में जो भी क्षण आए उस क्षण में हमेशा शुकराना करना चाहिए दुख हो चाहे सुख हो हर पल में भगवान का ईश्वर का प्रभु का शुकराना करना चाहिए इंसान की इच्छाएं कभी खत्म नहीं होती है एक पूरी हो तो दूसरी तैयार हो जाती हैं कभी वह संतुष्ट नहीं होता है इसलिए वह हमेशा दुखी रहता है हमें भगवान का हमेशा शुकराना करना चाहिए हमें यह मानव जीवन मिला है इससे बड़ी धन दौलत ,संपत्ति और कोई नहीं है जो भी परिस्थितिया गुजरे उन सब में प्रभु का ईश्वर का शुकराना करो क्योंकि हर दुख, सुख आने की गारंटी देता है दुख में अशांत नहीं होना है भगवान का नाम जपना है और जीवन में अपनी गलतियों को सुधार करके ही आप आगे बढ़ सकते हैं किसी से भी द्विवेश घृणा न करें सबसे प्रेम करें थोड़ा है थोड़े में ही खुश रहना सिखो और जिसके पास ज्यादा है वह बांटना सीखें देना सीखे जब वह देना सीख जाएगा तो उसे खुशी और प्रेम मिलेगा कार्यक्रम के आखिर में आरती की गई अरदास की गई प्रसाद वितरण किया गया आज के इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर इकाई के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा