ब्रह्माकुमारी आश्रम द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंगला नाका चौक पर बर्फानी बाबा अमरनाथ भगवान भोलेनाथ एवं नंदी महाराज की बर्फ से बनी अद्वितीय मूर्ति एवं 12 ज्योतिर्लिंग की की सुंदर झांकी बनाई गई है। ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों के आमंत्रण पर सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज संरक्षक कैलाश मलघानी अध्यक्ष मनीष लाहोरानी सलाहकार ओमप्रकाश मनचंदा एवं हमर संगवारी के प्रमुख विजय दुसेजा ने विशेष रूप से ब्रह्माकुमारी की झांकी देखने बर्फानी बाबा के दर्शन करने पहुंचे यहां ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा सिंधी युवक समिति के आए अतिथियों के साथ दीप प्रजवलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई सभी सदस्यों ने 12 ज्योतिर्लिंग पर चलकर दीप प्रजवलित किया एवं बर्फानी बाबा का दर्शन किया।
=” हर हर महादेव “=