महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा गुरमुख दास जी के अवतरण दिवस पर श्री झूलेलाल मंदिर सिंधु अमर धाम आश्रम चक्करभाटा में सामूहिक निशुल्क विवाह का आयोजन किया गया था जिसमें आठ जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ कार्यक्रम सुबह 8:30 रामसत 9:00 बजे नाश्ता हुआ 9:30 बजे मुकुट बंधन 12:00 आठ दुल्हो की बारात श्री झुलेलाल मंदिर से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए मंदिर में आकर समाप्त हुई इस बारात में धूमाल पार्टी व ढोल बाजे के साथ बाराती नाचते गाते हुए सिंधी, हिंदी गीतों पर चल रहे थे

बाबा गुरमुख दास कुटिया के पास पहुंचकर सभी दुल्हो ने बाबा गुरमुख दास जी की आरती की पूजा अर्चना की वह बाबा गुरमुख दास गौशाला में पहुंचकर, गौ माता को फल खिलाया ,बारात आगे प्रस्थान की सबसे आगे कार में भगवान भोलेनाथ की सजीव झांकी बनाई गई थी उसके पीछे सुंदर रथ में संतलाल दास जी सभी भक्तजनों को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे उसके पीछे आठ गाड़ियों में दूल्हे विराजमान थे इस बारात का जगह-जगह आतिशबाजी फूलों की वर्षा के साथ स्वागत सत्कार किया गया 2:00 बजे मंदिर में पहुंचकर बारात समापन हुई समधी मिलन हुआ 2:15 बजे जानी वासा हुआ 3:00 बजे लेडिस संगीत लड़ा का आयोजन किया गया जिसमें पंकज म्यूजिकल पार्टी कोतमा मध्य प्रदेश के द्वारा अपनी मधुर आवाज में सिंधी भजन व गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी सभी आए हुए मेहमान झूम उठे इस अवसर पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल बिल्हा नगर के विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर की नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी,
बोदरी नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, रायपुर के पार्षद अमर गिद्ववानी,

सिंधी युवक समिति के अध्यक्ष संरक्षक और पदाधिकारी पूज्य सिंधी पंचायत चक्करभाटा, पूज्य सिंधी रियासती चक्करभाटा, पूज्य सिंधी पंचायत बिल्हा,दुर्ग
पूज्य सिंधी
सेंट्रल पंचायत बिलासपुर, व कई वार्ड पंचायतों के अध्यक्ष पदाधिकारी सिंधु कल्चरल एलायंस – फोरम के अध्यक्ष पदाधिकारी, महिला विंग, युवा विंग से भी अध्यक्ष व पदाधिकारी विशेष रूप से मंदिर पहुंचकर संत लाल दास जी से आशीर्वाद लीया इस शुभ विवाह के अवसर पर वर वधु को आशीर्वाद दिया अपने आशीष वचनों में सभी ने यही कहा कि आज के इस पावन अवसर पर इस धर्म नगरी में और इस झूलेलाल मंदिर में संतों के सानिध्य में शुभ कार्य संपन्न होने जा रहा है बड़े भाग्यशाली हैं आप सभी आठ जोड़े जो संतों का आशीर्वाद से आपका शुभ विवाह संपन्न होने जा रहा है आपका नया जीवन मंगल मय हो इस अवसर पर बाबा गुरमुख दास सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया संतलाल दास जी के द्वारा पाखर पहनाकर सम्मान किया गया

आए हुए सभी अतिथियों,ने, आठ जोड़ों को गिफ्ट दिए वह उनका छाल पहनाकर सम्मान किया दोपहर 3:00 बजे स्वादिष्ट भोजन व्यंजन की व्यवस्था की गई थी आए हुए सभी मेहमानों के लिए ,सभी ने बड़े चाव से भोजन,वह एक से बढ़कर एक व्यंजन जो बने थे उसका लुप्त उठाया संध्या 5:00 बजे हस्त मिलाप, पंडित पूरनलाल शर्मा जी के द्वारा विधि विधान के साथ आठ जोड़ों का विवाह संपन्न कराया सभी जोड़ों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हम बड़े भाग्यशाली हैं कि हमारा शुभ विवाह संत जनों के आशीर्वाद से माह शिवरात्रि के पावन अवसर पर और हमारे भगवान झूलेलाल के मंदिर में हो रहा है जितना आनंद हमें यहां पर हुआ है इतना तो हम लाखों रुपए खर्च करके अपने घर में भी शादी का लुफ्त आनंद नहीं उठा सकते थे संत जनों की कृपा से हमारा नया जीवन आज शुरू हुआ है संतों का आशीर्वाद यूही बना रहे , हमारे ऊपर , संत सांई लाल दास जी ने अपने अमृत वचनों में कहा कि वर वधु को सम्मान एक दूसरे को देना चाहिए जैसे विष्णु और लक्ष्मी माता कहते हैं कि नई दुल्हन को लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है और दूल्हे को विष्णु का दर्जा दिया जाता है तो वैसे ही आपको अपने जीवन में भी बन के दिखाना है

एक दूसरे को समझना है और जीवन की गाड़ी को आगे बढ़ाना है सुख-दुख आते रहेंगे पर एक दूसरे का साथ हमेशा बनाए रखना है और विश्वास प्यार की डोरी को कभी टूटने नहीं देना है, बरखा भाभी मां ने कहा कि एक दूसरे को अगर समझेंगे तो जीवन हमेशा खुशहाल रहेगा एक दूसरे का सम्मान करेंगे एक दूसरे के परिवार का भी सम्मान करेंगे उसे अपना परिवार कहेंगे और वैसा ही चलेंगे तो जीवन में कभी भी तकलीफ परेशानी नहीं आएगी खुशी सिर्फ पैसों से या बड़े घर से या धन दौलत से नहीं होती है खुशी तब मिलती है जब पति पत्नी को प्रेम करें उसे समझे, अगर आप में प्रेम नहीं है तो आप महल में भी सुखी नहीं रहेंगे और अगर आप में प्रेम है तो आप झोपड़ी में भी खुश रहेंगे, कार्यक्रम के आखिर में प्रकाश जेसवानी के द्वारा कई संस्थानों लोगों के द्वारा जो गिफ्ट दिए गए थे जिसमें 32 उपहार थे उसके बारे में जानकारी दी वह सांई जी के द्वारा सभी 8 जोड़ों का सम्मान किया गया वह विवाह का प्रमाण पत्र प्रदान किया यह आठ जोड़े छत्तीसगढ़ वह मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों से थे
इस पूरे आयोजन का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने आज के इस पूरे आयोजन का आनंद लिया आज के इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा गुरमुख दास सेवा समिति श्री झूलेलाल महिला सखी सेवा ग्रुप पूज्य सिंधी पंचायत चक्करभाटा के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा

इस पूरे आयोजन को कवर करने के लिए हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा विशेष रूप से सुबह से लेकर रात तक उपस्थित रहे वह पूरे आयोजन को कवर किया