सिंधी साहित्य, गीत संगीत , खान पान , रीति रिवाजों परम्पराओं और तीज त्यौहारो को संजोने, उनका आने वाली पीढ़ियों से साक्षात्कार करवाने के लिए विश्व के 87 देशों में अपने संगठन को विस्तारित करने वाली संस्था विश्व सिंधु संगम द्वारा आज शिव रात्रि के शुभ अवसर पर वृहद भंडारे का आयोजन बस स्टैंड बिलासपुर (छत्तीस गढ़) में किया गया ~
इस पावन पर्व पर अपना संदेश प्रेषित करते हुए संस्था के महामंत्री नवीन पंजवानी जी ने कहा कि स्वयं गरल पान कर विश्व को अमृत देने वाले भोले बाबा हमे संदेश देते हैं कि शून्य होकर भी आप कल्याण कारी हो सकते है , घर परिवार , देश समाज के लिए अमृत दायी हो सकते है ~
इस बृहद भंडारे के आयोजन जिसमें आने जाने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के बीच शुद्ध सिंधी व्यंजन ताहिरी (ड्राय फ्रूट युक्त मीठे चावल) और पटाटा कचरी का वितरण करते हुए विश्व सिंधु संगम के अध्यक्ष अमर रोहरा जी ने संस्था के सहयोगियों ऑक्सिजन मेन राजेश खरे , पंजाबी समाज के वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र माखीजा , विकास घई , सिंधी समाज युवा विंग से लखन नागदेव , वृंदावन परिसर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज सरवानी , सेवा एक नई पहल के संयोजक गण रेखा आहुजा , माधव मुजुमदार व रेशु जेठमलानी तथा हंगर फ्री बिलासपुर के संस्थापक सतराम जेठमलानी के प्रति आभार व्यक्त किया।
