जय बाबा गोदड़ीवाला राम
खुशखबरी,खुशखबरी,खुशखबरी
परम पूज्य ब्रह्मस्वरूप संत
बाबा गेलाराम साहब जी का
जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संत बाबा हरदासराम सेवामंडल,सिंधी कालोनी,बिलासपुर में
12 मार्च दिन बुधवार को मनाया जाएगा
11 मार्च मंगलवार को
इस अवसर पर बाबा गेलाराम साहब जी के साक्षात रुप की सवारी जो कि हिंगणघाट के सेवदारियों के द्वारा बनाई गई है,जिसमें परम पूज्य ब्रह्मस्वरूप संत बाबा गेलाराम साहब जी के आपको साक्षात दर्शन होंगे.
जिसकी रथ मे भव्य शोभायात्रा संध्या 5 बजे गोदड़ीधाम से निकाली जाएगी
उसके पहले पूज्य बहराणा साहब की पूजा अर्चना कर,बाबा की सवारी के साथ बहराणा साहब की शोभायात्रा निकाली जाएगी
जो की गोदड़ीधाम गेट से श्री धनगुरु नानक दरबार,जरहाभाटा मंदिर चौक,संत कंवरराम गेट,श्री आनंदपुर कुटिया दरबार, सिंधी कालोनी,गोधू चौक होते हुए पूज्य पंचायत भवन,सिंधी कालोनी में समाप्त होगी
रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक बाहर से आई हुई गायक मंडलियों के द्वारा ओजस्वी वाणी में भजन,कीर्तन,सत्संग का आयोजन किया जाएगा
उसके पश्चात आए हुए सभी भक्तों के लिए भंडारे एवं खीर की व्यवस्था की गई है
12 मार्च को 11 बजे अखंड धुनी साहब का पाठ आरंभ
होगा जिसका भोग साहब संध्या 7 बजे संपन्न होगा
उसके पश्चात बाबा आनंदराम दरबार के बलराम भैया जी की ओजस्वी मधुरवाणी में भजन-कीर्तन और सत्संग के आयोजन के पश्चात सारी संगत के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है
उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में तन,मन और धन से सहयोग कर आप अपनी पूर्ण सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं
इस बाबत कल रविवार रात को गोदड़ीधाम में सत्संग पल्लव साहब के पश्चात आपसी विचार विमर्श के लिए एक आवश्यक बैठक रखी गई है,महिलामंडल एवं सारे गुरु भाई सादर आमंत्रित हैं
आप सभी से निवेदन है कि सभी पहुंचकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दें तथा बाबा के दर पर आकर
अपनी सहभागिता देकर अपना भाग्य बनाएं
जय बाबा,
सदा जिए बाबा गोदड़ीवाला राम