(कुलदेवी हिंंगलाज माता)
रायपुर :- श्री दुर्गा माता मंदिर मढी़ लिली चौक रायपुर में प्रत्येक माह की तरह इस माह भी साओ मंगलवार कार्यक्रम बड़े ही हर्षो उल्लास के संग मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी व बाबा किशनपुरी जी की मूर्ति पर पुष्प 🌸🌺🌻🌹🌷🌼💐 अर्पण कर दीप प्रज्वलित करके की गई कार्यक्रम रात्रि 8:00 बजे आरंभ हुआ 2:00 बजे समापन हुआ इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग शहरों से कलाकार आए थे जीन्होंने अपनी मधुर अमृतवाणी में शानदार सिंधी ,हिंदी भजन व गीतो की शानदार प्रस्तुति दी जीसे सुनकर उपस्थित सभी भक्तजन झूम उठे एक से बढ़कर एक गीत भजन गाए , ईस अवसर पर महंत आनंतपुरी गोस्वामी जी ने भी दो भजन गाए

( प्रभु आपकी कृपा से सब काम हो रहे हैं करते तुम हो कन्हैया नाम मेरा हो रहा है)
अब वह समय आ गया जिसका सबको इंतजार था गुरु जी की अमृतवाणी से सत्संग के रसपान का जीसको सुनने के लिए लोग अलग-अलग शहरों से आए थे शोशल मीडिया के माध्यम से भी हजारों की संख्या में लोग लाइव प्रोग्राम देख रहे थे 🏡घर बैठे ,
अपनी अमृतवाणी में महंत आनंतपुरी गोस्वामी जी ने मां दुर्गा की जय गोश के साथ आरंभ की उन्होंने कहा कि दिखावे की दुनिया से बाहर निकले, ओर आज सच का खरीदार बड़ा ही विरला मिलता है और झूठ के खरीदार हजारों मिलते हैं

सेवा सत्य कर्म के मार्ग पर चलो एक को चुनो नेक को चुनो , कार्यक्रम के आखिर में पल्लो पाया गया,
आम भंडारा का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में भक्तों ने आम भंडारा ग्रहण किया आज के इस पूरे कार्यक्रम का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने आज के कार्यक्रम का आनंद लिया इस पूरे कार्यक्रम शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र के शहरों से लोग शामिल हुए इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री दुर्गा माता मंदिर मढी़ के सभी सेवादारियों का विशेष सहयोग रहा इस पूरे आयोजन को कवर करने के लिए हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा बिलासपुर से विशेष रूप से रायपुर पहुंचे व कार्यक्रम को कवर किया
