अंतर्राष्टीय महिला दिवस के अवसर पर कैट (CAIT) बिलासपुर इकाई द्वारा आज ” नारी सम्मान ” का कर्यक्रम होटल सेंट्रल पॉइंट में आयोजित किया गया , जिसमे मुख्य अतिथि श्रीमती दीपमाला कश्यप जोनल एस पी स्पेशल ब्रांच , श्रीमती सोनम जैन निरीक्षक खाद्य व ओषधि व श्रीमति आशा अग्रवाल डायरेक्टर ए एस फन बिलासपुर व कैट के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा जी रहे , कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैट बिलासपुर के अध्यक्ष किशोर पंजवानी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि में यहाँ सदन में उपस्तिथ सभी शहर के निवासी है जिसका प्रथम नागरिक ऐक महिला है तथा आज देश के सभी सर्वोच्य पदों पर महिलाओं ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई है किस किस क्षेत्र का बखान करू महिलाओं ने हर क्षेत्र को सुशोभित किया है कार्यक्रम के सयोजक आशीष अग्रवाल व मंच संचालन हीरानन्द जेयसिंघ ने किया ,

किशोर पंजवानी केट अध्यक्ष ने बताया कि बिलासपुर: के अलग अलग क्षेत्रो से कुल 30 महिलाओं का सम्मान किया गया , जिनका सम्मान किया गया उनमें से रेलवे लोको पायलट गीता साधु , खुशबू रानी बनछोर, सीमा कुमारी , पर्वता रोही निशा यादव , बुलेट से भारत भ्रमण सुषमा पांड्या, उद्यमी सैयदा वनक, बिन्दू कुचवाहा, भारती सालुंखे, सोशल समाज सेवी चुन्नी मौर्य,

किरण सिंह, फिरोज आलिम, रितु मौर्य, ऊधमी और समाज सेवी बबीता ताम्रकार, वकील व समाज सेवी प्रतिज्ञा सिंह , फिटनेस सेक्टर से प्रोफेशनल ट्रेनर नीलिमा सिंह , प्रोफेशनल ट्रेनर ग्रेसी केरकेट्टा , रितु साहू पत्रकार,मधु ख़ान , स्नेक रेसकियर अजीता पांडे, सिंधी महिला मंडल चक्करभाटा कि अध्यक्ष प्राची सजनानी अंजलि रोचवानी ,
अंत मे अतिथि श्रीमती दीपमाला कश्यप श्रीमती सोनम जैन व श्रीमती आशा अग्रवाल जी को स्मृति चिन्ह देकर उनका भी सम्मान किया गया