*फर्जी प्रकरण बना कर की जाती है उगाही।
*नगर में खुले तार मौत को दे रहे निमंत्रण।
*टूटे टेढ़े खंभों से कभी भी हो सकते है हादसे।
गुढ़ (नि.प्र)- नगर परिषद गुढ़ स्थित मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी गुढ़ के प्रभारी अधिकारी परीक्षण सहायक ग्रेड दो रमाशंकर पाठक के द्वारा इन दिनों अपनी आउट ऑफ सोर्स के कर्मचारियों के माध्यम से पूरे क्षेत्र में अवैध रूप से विद्युत चोरी का पंचनामा तैयार कर,ज्यादा पैसों की बिलिंग कर,एवरेज बिल सुधार के नाम पर,नए विद्युत कनेक्शन के नाम पर,किसानों को ज्यादा हॉर्स पावर के पंपों का बिल भेजकर उसके सुधार के नाम पर कई लाख रुपए प्रतिमाह की उगाही की जा रही है।उक्त प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय अवैध उगाही की टीम सुबह से पैसों की वसूली में लग जाती है जो रात तक में प्रतिदिन पचासों हजार की वसूली कर अपने अधिकारी को वसूल कर देती है फिर उस वसूली राशि में से वसूली में लगे कर्मचारियों को कुछ मेहनताना देखकर पूरी राशि डकारी जाती है।ज्ञात हो कि गुढ़ कार्यालय का प्रभारी एक बाबू लेवल के कर्मचारी जो परीक्षण सहायक ग्रेड दो का कर्मचारी है उसे अधिकारी को बना रखा है जो अवैध वसूली के अलावा कुछ भी कार्य नहीं करता है।वर्तमान में हालत यह है कि नगर के दर्जनों ट्रांसफार्मर के खभों के तार खुले हुआ झूल रहे है कभी भी कोई आदमी या पशुओं के साथ बड़ा हादसा हो सकता है दर्जनों बिजली के खंभे जर्जर हालत में है जी कभी भी किसी के घर या किसी के ऊपर गिर सकते है।ऐसे में कब कोई दुखद घटना घर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।अगर कोई जन प्रतिनिधि अपनी या किसी भी की समस्या लेकर ऑफिस पहुंच जाए तो उसे बेइज्जत करना उनकी आदत में है। जिलाध्यक्ष रीवा सहित विभागीय उच्चाधिकारियों से इस भ्रष्ट अधिकारी के अवैध वसूली के खिलाफ प्रतिबंध लगाने और अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग उपभोक्ताओं द्वारा की गई है।
सी एम हेल्प लाइन से शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जाता है अन्यथा विद्युत चोरी का प्रकरण बनाने की धमकी दी जाती है इस कार्यालय से सी एम हेल्प लाइन में दर्ज प्रकरणों का फर्जी समाधान बताकर शिकायत बंद कराने का कार्य निगत वर्षों से चल रहा है।उपभोक्ताओं से कहा जाता है कि जो तुम्हे करना है कर लो मैने ऊपर के अधिकारियों को पटा रखा है और उन्हें उनका हिस्सा पहुंचा देते है।तुम्हे जो बिगड़ना हो बिगाड़ लो।कई सैकड़ों आवेदन बिजली सुधार के पड़े हुए है उसे सुधार नहीं किया जाता सुधारते उसी को है जो पैसा देता है।
उपभोक्ताओं का गुस्सा चरम पर है नगर परिषद अध्यक्ष डॉ अर्चना सिंह ने बताया कि उक्त प्रभारी अधिकारी बहुत ही बेईमान है जो जनता जनार्दन को परेशान करते हुआ उससे पैसों की मांग करता है एक बत्ती कनेक्शन धारियों अत्यंत गरीब परिवारों को कइयों हजार के बिल भेजकर उसने पैसा वसूलने का कार्य किया जाता है।
उक्त अधिकारी के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष डॉ अर्चना सिंह ने अनशन पर बैठने की चेतावनी देते हुए कहा कि हम जनता के प्रतिनिधि है अगर इसी तरह अवैध वसूली जारी रही और जनता को परेशान किया जाता रहा और इस भ्रष्ट अधिकारी को तत्काल नहीं हटाया गया तो इसी माह कार्यालय के सामने टेंट लगाकर अनशन और धरना किया जाएगा।
इनका कहना:-
वर्तमान में विद्युत वितरण गुढ़ कार्यालय के प्रभारी द्वारा कई लाखों रुपए महीने की अवैध वसूली की जा रही है इनके कर्मचारी उपभोक्ताओं से अभद्रता करते हुआ पैसों की वसूली की जाती है।उक्त प्रकरण को माननीय विधायक जी अवगत कराया गया है जल्द इस भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
एड.अनंत कुमार गुप्ता
मंडल अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि गुढ़ जिला रीवा
