
रविवार 24.03.2025 को कंधकोटी सिंधी समाज के चुनाव कंधकोट भवन प्रियदर्शनी नगर में सम्मपन हुये जिसमें अध्यक्ष सुशील केसवानी, महासचिव जवाहर थारानी और कोषाध्यक्ष हरीश शो भवानी निर्विरोध निर्वाचित हुये।
दो उपाध्यक्ष परस राम सबलानी , संजय मंधान और सह सचिव सुशील थोरानीभी निर्विरोध निर्वाचित हुये।
कंधकोटी सिंधी समाज की आमसभा आहूत की गयी थी जिसमें पांच सौ से ज्यादा समाज के लोगों ने शिरकत की।
सबसे पहले वरिष्ठ समाज सेवीऔर उपन्यासकार शिव ग्वालानी का चयन सभापति के लिए किया गया । आमसभा ने कंधकोटी समाज से बनी पहली पूर्व पार्षद कविता ग्वालानी, पूर्व पार्षद श्याम चावला , भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रवि ग्वालानी को कंधकोटी समाज का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया। कंधकोटी सिंधी समाज के सतीष थारानी के निर्विरोध छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष बनने पर करतल ध्वनि के साथ सभी समाज जन ने स्वागत किया और बधाइयाँ प्रेषित कीं।
सभापति शिव ग्वालानी ने समाज से आह्वान किया की बच्चों को अविभाजित भारत के विभाजित होने पर समाज ने जो त्रासदी देखी थी उस विभाजन की त्रासदी से जरूर अवगत करायें ।
ग्वालानी ने कहा की आज की पीढ़ी को ईतिहास की जानकारी के लिए मास्तर चंदर के साथ साथ उनकी विभाजन की त्रासदी पर लिखी गयी किताब मास्टर आफ ऐवरीथिंग WD जिसका विमोचन संविधान क्लब नयी दिल्ली में शदाणी दरबार के संत श्री युद्धिष्ठिर लाल जी ने किया था जरूर पढ़नी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा की विभाजन की त्रासदी पर हिंदी भाषा में लिखी गयी उनकी किताब का सिंधी साहित्य अकादमी नयी दिल्ली सिंधी भाषा में अनुवाद करा रही है।
कार्यक्रम का संचालन पवन चिमनानी ने किया।
समाज के संरक्षक द्वय नामदेव मंधान, नारायण शोभवानी और पूर्व मुखी द्वय सरवानंद मंधान और परमानंद चिमनानी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मंच की आसंदी से बधाइयाँ दी।
सभा के समापन के अवसर पर कंधकोटी समाज ने अपने लेखक उपन्यासकार शिव ग्वालानी का मुखी सुशील केसवानी के आह्वान करने पर अपने स्थान पर खड़े होकर करतल ध्वनि से स्वागत किया। नव निर्वाचित मुखी सुशील केसवानी ने कहा की कंधकोटी समाज अपनी ईन नायाब हस्तियों का आभारी है जिन्होंने अलग अलग क्षेत्रों में जाकर समाज का नाम रोशन किया है।
सुशील केसवानी ने अपने समाज की अमर आर्य की बिटिया के ईन्कम टैक्स ज्वाईंट कमिशनर के पद पर चयनित होने के लिए समाज को बधाइयाँ दीं।