
रायपुर : राजधानी में बीते रविवार सिन्धी समाज का भव्य बहराणा आयोजन संत लाल दास जी के सान्निध्य में संपन्न हुआ था। छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा 23 मार्च को इनडोर स्टेडियम में 2121 बहराणा साहब की भव्य पूजा का आयोजन साईं लालदास जी के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी व प्रदेश सचिव रितेश वाधवा ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में आज तक इतने बहराणा साहब की पूजा अर्चना कभी नहीं की गई है, यह अपनी तरह का एक अलग ही आयोजन रायपुर शहर में पंचायत द्वारा किया गया जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है। वहीँ इस रिकार्डतोड़ सफलता का श्रेय भी मिला है, जिसमें इस कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिल गया है, जिसका सर्टिफिकेट दिल्ली से आई हुई गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम ने छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत को सौंपा है, जो कि सिन्धी समाज के लिये बड़े गर्व वाली बात है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
आपको बता दें कि इस भव्य और मनोरम आयोजन को सफल बनाने में प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, महेश रोहरा, कैलाश बालानी, महासचिव बलराम आहूजा, सचिव रितेश वाधवा, अजीत मोटवानी, तनेश आहूजा, राहुल चंदनानी, विकास रूपरेला, भावना कुकरेजा, नत्थू धनवानी, विनोद संतवानी, रतन वर्ल्यानी, जीवत बजाज, कैलाश खेमानी, अनूप मसंद, सुनील रामवानी, राजा बजाज, राजकुमार सोनी, चंदू माखीजा, प्रकाश वीरानी, श्याम गजवानी, भावना कुकरेजा पंचायत की युवा विंग महिला विंग बाबा गुरमुखदास सेवा समिति सहित सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारीयों की मुख्य भूमिका रही।