
गुढ़ (नि.प्र)- पी एम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुढ़ के नवीन सत्र 2025 का प्रवेशोत्सव आज दिनांक 01 अप्रैल 25 दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय नागेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।उक्त अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष डॉ अर्चना सिंह करेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी मंडल गुढ़ के अध्यक्ष एड अनंत कुमार गुप्ता उपस्थित रहेंगे।उक्त जानकारी पी एम श्री स्कूल के प्राचार्य डॉ विनय कुमार मिश्र ने देते हुए बताया कि प्रवेश संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है उक्त अवसर पर शासकीय कन्या हाईस्कूल गुढ़ के छात्राएं और प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ,अभिभावक गण और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रहेगी।