
आज जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर व्यापार अधिकार मंच के प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र वासियों की परेशानी का संज्ञान दिया।
प्रतिनिधि मंडल में संयोजक सुशील जायसवाल, महानगर प्रभारी विश्व प्रकाश रूपन, महानगर अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी रामू,नगर उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल, संरक्षक राजेश जायसवाल,
जिला मंत्रीदयालदास यादव,ने जिलाधिकारी महोदय के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को इसका संज्ञान देकर बारिश से पूर्व इस बचे दस प्रतिशत अधूरे नाले का निर्माण पूर्ण कराने हेतु नगर निगम को निर्देशित करने का अनुरोध किया है।

विश्व प्रकाश रूपन ने कहा कि जानकारी मिली है कि चालीस से पचास लाख करीब का भुगतान भी इस नाला निर्माण हेतु कर दिया गया है,तो मात्र दस प्रतिशत नाला निकासी मार्ग को जनहित में शीघ्र जोड़ा जाना चाहिए।
इस अधूरे नाले से मुहल्ले का पानी अलग अलग जगहों, मकानों, खाली जमीनों पर एकत्र हो रहा है जिससे जहां जलजमाव से महामारी व आने वाली बारिश से जलभराव की विकराल समस्या भी बढ़ रही है।
व्यापार मंडल नेताओं को यह समस्या के समाधान हेतु निवेदन करने से पूर्व मुहल्ले वासी कई बार नगरनिगम के मेयर,नगर आयुक्त को बता चुके हैं पर अभी उनकी समस्या के प्रति नगरनिगम उदासीन क्यों है यह खोज का विषय है।
इसे जनहित में शीघ्र पूर्ण कराने की मांग व्यापार अधिकार मंच प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी महोदय से की है।
भवदीय
विश्व प्रकाश रूपन
महानगर प्रभारी
व्यापार अधिकार मंच