परम पूजनीय ममता मयी माँ कलावती दुसेजा जी का 88 वां जन्म उत्सव सादगी के साथ मनाया गया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां कलावती दुसेजा जी का जन्म उत्सव उनके निवास स्थान मनोहर टांकीज सिंधी कालोनी जूना बिलासपुर, में मनाया गया गोविंद दुसेजा के द्वारा सर्वप्रथम मां कलावती जी के छायाचित्र पर तिलक लगाकर आरती उतारी गई


केक काटकर भोग लगाया गया एवं सभी लोगों में वितरण किया गया
इस अवसर पर विजय ने कहा कि जैसा उनके नाम के आगे ममता जुड़ा हुआ है वैसी ही ममता उनके अंदर में कूट-कूट कर भरी थी


भले वह आज इस दुनिया में नहीं है पर हमारे दिल में आज भी वह जीवित है और हमेशा रहेगी उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर हम सेवा कार्य करते रहेंगे