मुकेश कुमार –
सरगुजा ज़िले के लखनपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत अम्लभीठी में महिला एवं बाल विकास विभाग की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां पिछले एक वर्ष से आंगनबाड़ी केंद्र निजी घर में संचालित किया जा रहा है, जबकि सरकार द्वारा इसके लिए भवन निर्माण की योजना होती है।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण केंद्र के लिए कोई स्थायी भवन उपलब्ध नहीं है। केंद्र एक छोटे से निजी कक्ष में संचालित हो रहा है, जिससे बच्चों को न तो पर्याप्त जगह मिलती है और न ही जरूरी सुविधाएं।
डबल इंजन सरकार और मंत्री का नहीं ध्यान?
प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद महिला एवं बाल विकास मंत्री और स्थानीय प्रशासन की इस ओर कोई सक्रियता नहीं दिख रही है। यह स्थिति न केवल शासन की योजनाओं पर सवाल उठाती है, बल्कि ग्रामीणों की उपेक्षा को भी उजागर करती है।
जल्द से जल्द पक्के आंगनवाड़ी भवन का निर्माण हो
**
बच्चों को पोषण, खेल सामग्री और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए
जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो
ग्राम सरपंच से बात करने पर उसके द्वारा जानकारी दिया गया पिछले साल से आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह से जर्जर होने के कारण निजी घर में संचालित होती है।। जनपद पंचायत लखनपुर सीईओ को जानकारी दिया गया था लेकिन फंड आएगा तो बनेगा।।
लखनपुर के कई ग्राम पंचायत में आंगनवाड़ी केंद्र नहीं है 80/जर्जर हालत में लेकिन शासन प्रशासन CM छत्तीसगढ़ शासन ने कोई पहल अब तक न ही कोई ठोस कदम उठाया गया।।
ग्रामीणों की मांग
जल्द से जल्द पक्के आंगनवाड़ी भवन का निर्माण हो