ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने की राष्ट्रपति से मुलाक़ात
ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के यातायात व परिवहन प्रभाग की स्थापना के रजत जयंती का रहा अवसर
राष्ट्रपति भवन परिसर के गोदावरी भवन में हुआ आयोजन
बिलासपुर टिकरापारा :- ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के यातायात एवं परिवहन प्रभाग के रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रभाग की सभी फैकल्टी मेंबर्स का माननीया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के साथ मुलाक़ात कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रपति भवन के गोदावरी ऑडिटोरियम में रखा गया। जहाँ छत्तीसगढ़ की ओर से प्रभाग की कोर कमिटी की सदस्य टिकरापारा सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी सड़क सुरक्षा सेवाओं एवं प्रभाग की संकाय सदस्य के रूप में मौजूद रहीं।
इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू जी ने सभी को शुभकामनायें दीं। राष्ट्रीय संयोजिका ब्र.कु. कविता बहन ने 25 वर्षों की सेवाओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रभाग की उपाध्यक्षा ब्र. कु. दिव्या दीदी सहित लगभग 100 सदस्य उपस्थित रहे।