बिलासपुर :- दादा जेपी वासवानी का जन्म उत्सव पूरे देश भर में 2 अगस्त को क्षमा दिवस के रूप में मनाया जाता है इसी अवसर पर बिलासपुर में भी
साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर इकाई के द्वारा रामा वैली में
पूज्य दादा जे. पी. वासवानी जी का जन्मदिवस बड़े श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाया गया
कार्यक्रम की शुरुआत दादा जेपी वासवानी दादा साधु वासवानी जी के फोटो पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्वलित करके की गई


इस शुभ अवसर पर सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें नूरी ग्रंथ और अंजलि संग्रह का भोग साहिब रखा गया। तत्पश्चात भजन-कीर्तन की मधुर धुनों ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया, सपना कलवानी चित्रा पंजवानी एवं कविता के द्वारा कई भक्ति भरे गीत व भजन गाए गए जिसे सुनकर उपस्थित भक्तजन भाव विभोर हो गए,
9 बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत “इक तू ही तू, मेरे प्राणों के आधार दादा” पर एक सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया ,
डॉ. रौनक कालवानी, जो एक प्लास्टिक सर्जन हैं, ने क्षमा के विषय पर बहुत ही प्रेरणादायक विचार साझा किए – कि क्षमा करना स्वयं को हल्का करना है।
इसके पश्चात प्रोजेक्टर पर दादा का उपदेश सुनाया गया
कार्यक्रम के आखिर में आरती की गई पल्लो पाया गया विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई
और फिर प्रसादी वितरित की गई।
संगत ने स्वयं को अत्यंत भाग्यशाली और आशीर्वादित महसूस किया।


क्षमा दिवस के सुंदर संदेश को फैलाने के लिए साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर इकाई के सदस्य 6 स्कूलों में गए, जहाँ प्रार्थना सभा में बच्चों को बताया गया:
“Let it go… माफ करो और हल्के हो जाओ।”
सेवा के रूप में – सिंधु विद्या मंदिर के 3 जरूरतमंद छात्रों की फीस हेतु ₹11,000 की सहायता दी गई।
साथ ही, एक दिव्यांग महिला को सिलाई मशीन भेंट की गई, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके।
क्षमा दिवस का संदेश बाबा आनंदराम दरबार,सिंधु अमरधाम आश्रम,बाबा खूबचंद दरबार, रामा वैली के चंद्रउत्सव , एवं अखिल भारतीय सिंधु सभा की महिला विंग के सावन उत्सव में बताया गया
आज का दिन दादा की शिक्षाओं को जीवन में उतारने और सेवा व क्षमा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेकर मनाया गया


इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में दादा साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर इकाई के प्रमुख डॉ रमेश कलवानी नानक पंजवानी सपना कलवानी चित्रा पंजवानी राजेश कलवानी डॉक्टर रौनक डॉक्टर अभिषेक
कलवानी सिमी भक्तानी एवं कई सदस्यों का विशेष सहयोग रहा


, इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा विशेष रूप से कार्यक्रम में पहुंचे व कार्यक्रम को कवर किया
जहां पर संस्था के द्वारा उनका सम्मान व स्वागत किया गया