माननीय अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त श्री रंगनाथ जी का कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय के द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’के संदर्भ में जागरूकता हेतु सर्किट हाउस ऑडिटोरियम, सिविल लाइंस, रायपुर में अपराहन 3.00 बजे कार्यक्रम में संबोधन हुआ ,जिसमें छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, श्री संतोष जैन,श्री जितेंद्र शादीजा एवं कर्मचारी संघों के प्रतिनिधि, यूनियन प्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से भाग लिया जिसमें श्री वी.रंगनाथ जी ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, तत्पर पोर्टल 2.0, प्रयास के विषय में विस्तार से चर्चा की इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय,रायपुर के प्रभारी अधिकारी श्री जयवदन इंगले, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1, श्री गौरव डोगरा, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-2, श्री देवाशीष चांद, जिला कार्यालय बिलासपुर प्रभारी सह क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-2 तथा अन्य अधिकारिगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।